आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जिला के स्वास्थ विभाग की बैठक मंगलवार को की। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता पर चर्चा की गई, जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सुदूरवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, गर्भवती महिलाओं को आयरन का गोली दिया जाना, गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की टेस्टिंग, लिंग अनुपात की स्थिति, जन्मजात शिशुओं का औसत वजन, पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना, एमटीसी केंद्रों की क्षमता व स्थिति, जिला में टीबी मरीजों की पहचान व इलाज, कुष्ठ मरीजों की पहचान व इलाज, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगोनिया आदि रोगों के रोकथाम व प्रसार के रोकने के लिए उठाये गए कदम संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। आवश्यक निर्देश दिये।
उपायुक्त ने कहा कि प्रथम प्रसव पूर्व जांच के बाद गर्भवती महिलाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाय। इसमें सहिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सहिय द्वारा गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाय। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी स्थानीय लोगों का विश्वास हासिल करें।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने बीपीएम द्वारा टीकाकरण किए जाने वाले बच्चो की सूची तैयार कर उनकी सतत् मॉनेटिरिंग करते हुए टीकाकरण पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
प्रसव पूर्व जांच व प्रसव के बीच लगातार गर्भवती महिला की मॉनटेरिंग कराने को कहा गया। प्रसव के तीन सप्ताह पूर्व से ही प्रसव तक वैसे गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग करने का निर्देश दिया गया, ताकि उनका प्रसव ससमय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा सके। आयरन की कमी को दूर करने के लिए समय पर गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली दिए जाने का निर्देश दिया गया।
बारिश के मौसम को देखते हुए मलेरिया से बचाव के लिए चुने हुए ब्लॉक और गांव में मच्छर रोधी दवा का दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेन्द्र मुंडा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, सिविल सर्जन शम्भूनाथ चौधरी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ विभाग से जुडे़ अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK