Today’s Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Today’s Horoscope: 20 जून, 2025 का राशिफल

मेष

दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान संभव है। परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम में प्रगति देखेंगे। ध्यान योग करें।

वृष

जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें आज किसी भी हालत में इसे चुकाना पड़ सकता है। इससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। सेहत का ख्‍याल रखें।

मिथुन

धन हानि होने की आशंका है। लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना सतर्क रहेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए घर मेहमानों से भर सकता है। अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं।

कर्क

धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है। अच्छा बजट प्लान करने की जरूरत है। इससे कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। किसी पारिवारिक भेद का खुलना चकित कर सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे।

सिंह

दोस्त की मदद से कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। धन कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। मन को शांति मिलेगी।

कन्या

बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। कोई लेनदार दरवाजे पर आ सकता है। पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। उधार लेने से बचें। कोई दोस्त समस्याओं के समाधान के लिए सलाह मांग सकता है।

तुला

दिन की शुरुआत कसरत से करें। इसे दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। धन को बिना सोच विचारे खर्च करना नुक्सान पहुंचा सकता है। आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। मुमकिन है कि धन से जुड़ी कोई समस्या हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से इसे मुनाफे में बदल सकते हैं।

धनु

पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबारी कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं।

मकर

आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया दोस्त को ठेस पहुंचा सकता है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। करीबियों के साथ वक्त बिताएं।

कुंभ

काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। ऐसी जानकारी ज़ाहिर नहीं करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले नहीं हों।

मीन

बोलने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौक़े हाथ लगेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *