रांची। रांची जिलान्तर्गत सिल्ली प्रखंड की मौजा मारदु पंचयात-कोचो, मुरी ओपी निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में एक बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) घर में घुसने के बाद लॉक हो गया है। बाघ की सूचना प्राप्त होने पर रेस्क्यू के लिए उपयुक्त कारवाई प्रगति पर है।
रेस्क्यू के दौरान क्षेत्र में भीड़ इकट्ठा होने से रेस्क्यू टीम को कार्य में बाधा नहीं हो एवं ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, ने पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 25 जून के अपराह्न 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इसपर लगा है प्रतिबंध
- पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।
- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK