
- उपायुक्त ने कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय का किया निरीक्षण
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला प्रशासन आईआईटी जेईई व नीट की निःशुल्क तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर होमी जे भाभा का संचालन कर रहा है। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सोमवार को यहां का निरीक्षण किया। वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मिले।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। अगर आप इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। आपकी प्रतिस्पर्द्धा देश के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं से है, तो सिर्फ जी तोड़ मेहनत ही आपको सफलता दिला सकती है। इसका कोई विकल्प नहीं है। अगर आप बहुत अधिक मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। शिक्षक सिर्फ आपको राह दिखा सकते हैं लेकिन रास्ता आपको तय करना है।
उपायुक्त ने कहा कि देश में आईआईटी के कई बेहतरीन कॉलेज हैं, जहां आपको आईआईटी जेईई की परीक्षा पास करने के बाद नामांकन मिल सकता है। आज आपके पास विभिन्न विषयों के कंटेंट आसानी से उपलब्ध हैं। शिक्षक तक आसानी से आप पहुंच सकते हैं। कुछ वर्ष पहले ऐसा नहीं था। उस समय इंटरनेट इतनी सुलभ नहीं थी। स्टूडेंट्स के पास फोन नहीं थे। सब कुछ ऑफलाइन ही ढूंढना पड़ता था। आज आपके पास ये सभी सुविधाएं हैं जिसका लाभ आपको उठाना चाहिए।
आप अपनी तैयारी की रूपरेखा बना लें और तैयारी करें। खुद को प्रेरित करते रहें। कभी असफलता से नहीं घबराये नहीं। एक प्रवेश परीक्षा आपको परिभाषित नहीं कर सकता है। कभी भी मेहनत बेकार नहीं जाती है इसलिए आप मेहनत करते रहें। उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष टिप्स दिये।
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने विज्ञान भवन स्थित अध्ययन केंद्र और पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कक्षा संचालन, वहां उपस्थित पुस्तकें, लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए बेंच-डेस्क की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टॉयलेट की साफ-सफाई आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने केयर टेकर को परिसर की साफ-सफाई रखने, टॉयलेट की साफ-सफाई का निर्देश दिया। लाब्रेरियन को सभी छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र की व्यवस्था सुनिश्चत करने का निर्देश दिया गया। कैंपस में सीसीटीवी भी लगवाने का निर्देश दिया गया। अर्बन-फार्मिंग के तहत उद्यान विभाग से परिसर में पौधे लगवाने का भी निर्देश दिया गया।
आज इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, नजारत उपसमाहर्ता अभिनीत सूरज व अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK