रांची। रांची विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा का तीन वर्ष का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो जायेगा। राजभवन 20 जून को ही तय करेगा कि डॉ. सिन्हा नयी नियुक्ति होने तक बने रहेंगे या फिर किन्हीं को प्रभार दिया जायेगा।
इसी प्रकार 21 जून को डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राजभवन की ओर से रांची विवि, डीएसपीएमयू व झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति के संबंध में अब तक निर्णय नहीं लिया गया है।
बता दें कि, राजभवन द्वारा रांची विवि, डीएसपीएमयू, झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी तथा महिला विवि, जमशेदपुर में कुलपति की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल द्वारा गठित सर्च कमेटी की पहली बैठक शीघ्र ही होनेवाली है। इसके बाद आवेदन की स्क्रूटनी तथा उम्मीदवारों के साथ इंटरेक्शन की तिथि तय की जायेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj