लतीफ अंसारी
पिठोरिया। नीरजा सहाय डीएवी की प्राचार्या किरण यादव के नेतृत्व में सामाजिक विज्ञान संकाय ने छात्र संसद के गठन के लिए विभिन्न कार्यभार के लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके प्रथम पायदान को हासिल करते हुए मतदान कराया।
भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर पूर्णतः आधारित छात्र संसद के विभिन्न प्रत्याशियों के लिए हुए चुनाव में छात्रों, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय निर्वाचन समूह ने सारी प्रक्रिया अक्षरशः पालन करते हुए माहौल बनाया।
मतदान के पहले नामांकन, प्रचार आदि सारे चरण प्राचार्य व शिक्षकों की देखरेख में पूर्ण कराए गए। प्राचार्या ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते कहा कि युवा ही देश में लोकतंत्र की रीढ़ हैं। इनमें आज बोई गई लोकतंत्र के मूल्य भविष्य में एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करेंगे।
अगला चरण निर्वाचन समूह और प्राचार्य द्वारा साक्षात्कार होगा। इसके उपरांत चयनित छात्र छात्राओं के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण 1 जुलाई को होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK