- शहर अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज
रांची। ‘थैंक यू डीसी सर, मेरी जमीन का म्यूटेशन हो गया, भू-माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने का मंसूबा नाकाम हो गया। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।‘ ये शब्द रामेश्वर कुमार यादव के हैं, जिनकी समस्या का समाधान जनता दरबार के माध्यम से हुआ। उन्होंने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद दिया।
दरअसल रामेश्वर कुमार यादव ने शहर अंचल के करमटोली में जमीन खरीदी थी। साल, 2020 से ही वे म्यूटेशन के लिए प्रयासरत थे। इस बीच भू-माफियाओं द्वारा फर्जी डीड बनाकर दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर आने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके बाद आवेदक की समस्या का समाधान हुआ।
मिलीभगत से जमीन हड़पने का प्रयास
जनता दरबार में एक बार फिर से कांके अंचल में मिलीभगत कर जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया। उपायुक्त द्वारा फौरन मामले की जांच कर नियमसंगत कार्रवाई का आदेश जारी किया। आवेदक द्वारा अंचल के मौजा मदनपुर में मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के आधार पर म्यूटेशन कर जमीन हड़पने का प्रयास, मानसिक प्रताड़ना और पूरे परिवार को भयभीत करने से संबंधित शिकायत आवेदन के माध्यम से किया गया था। उपायुक्त ने एएसओ को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया।
शहर अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज
रंजीत मोहन ने 31 मार्च, 2025 को म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था। निर्धारित समय-सीमा बीतने के बाद भी दाखिल-खारिज के लिए अग्रेतर कार्रवाई नहीं होने पर वे जनता दरबार पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कर्मचारी द्वारा फाइल आगे ना बढ़ाकर टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा फौरन कर्मचारी को शो-कॉज करने और एक सप्ताह में म्यूटेशन के लिए अग्रेतर कार्रवाई नहीं करने पर प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दें
रामवृक्ष उरांव की बेटी की शादी इसी महीने है। वे अर्थिक सहायता के संबंध में जनता दरबार में फरियाद लेकर आये थे। उपायुक्त द्वारा तत्काल जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को फोन पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
पदाधिकारियों को बुलाकर ली जानकारी
जनता दरबार में सड़क दुर्घटना में मृतक के पिता प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन लेकर पहुंचे थे। पूरे मामले और दस्तावेज की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को जनता दरबार में बुलाकर मुआवजा भुगतान के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिये।
ग्राम प्रधान संघ, अनगड़ा के सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान के विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया गया। इनमें ग्राम प्रधानों को विगत एक वर्ष से राशि भुगतान न होने के मामले से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को जनता दरबार में बुलाकर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। टीओ द्वारा बताया गया कि आईएफएससी कोड गलत होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था। उन्होंने सुधार कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
नशे के खिलाफ जागरूक करते रहे
जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद उपायुक्त ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरुक करते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने आसपास नशा का कारोबार नहीं होने दें। मादक पदार्थो की खरीद-बिक्री होने की जानकारी अबुआ साथी पर दें। महिला आवेदकों से उपायुक्त ने मंईयां सम्मान योजना मिलने की भी जानकारी ली।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK