रांची। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची जिले के लिए 19 जून की सुबह 8:30 बजे से 20 जून 2025 की सुबह 8:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दिए जा रहें सूचना पर जिला प्रशासन निरंतर नजर रखे हुए है। समय-समय पर अपडेट जारी करता रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें। अफवाहों से बचें।
संभावित प्रभाव
- परिवहन और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका।
- निचले इलाकों में जलभराव की आशंका।
- कमजोर संरचनाओं और कच्ची सड़कों को नुकसान का खतरा।
- भारी बारिश से जान और माल का खतरा हो सकता है।
एहतियाती उपाय
- नागरिकों से अनुरोध है कि वे नीचले इलाकों से दूरी बनाए रखें। सुरक्षित स्थानों पर रहें।
- गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सड़कों पर जलभराव की स्थिति में सावधानी बरतें।
- बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
- आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK