उपायुक्त ने दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर की पूजा-अर्चना

झारखंड
Spread the love

  • सलगी पंचायत में अमृत सरोवर के किनारे किया पौधरोपण

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद झारखंड की प्रमुख नदियों में से एक दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हापानी पहुंचकर 5 जून को पूजा-अर्चना की। कुडू प्रखंड की सलगी पंचायत स्थित चूल्हापानी में पहुंचकर उपायुक्त ने पूजा-अर्चना उपरांत कहा कि दामोदर नदी राज्य की प्रमुख नदी है, जो पांच सौ किमी से अधिक लंबी दूरी तय करती है। इतनी लंबी नदी का इतना छोटा उद्गम स्थल देखकर सहसा किसी को विश्वास नहीं होता है। हमारे देश में नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता है। विश्व की अधिकतर सभ्यताएं नदियों के किनारे ही विकसित हुई हैं। नदियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं हैं। लोहरदगा जिला में इतनी नदिया बहती हैं। कई नदियों का यहां उद्गम है। इस जिला पर परमेश्वर की विशेष कृपा है।

अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण

इससे पूर्व उपायुक्त ने कुडू प्रखंड के बड़कीचांपी स्थित चुंद गांव में भूमि संरक्षण विभाग से निर्मित अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है जिसे संरक्षित करना हम सभी का महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए हम सभी एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इसी में मानव का कल्याण है। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आइए हम सभी मिलकर पेड़ अवश्य लगाएं। जल, जंगल और जमीन की रक्षा में अपना विशेष योगदान दें।

योजनाओं का लाभ दिये जाने की मांग

आज इस मौके उपायुक्त से पंचायत के मुखिया राजधन भगत और उपमुखिया हेना तिवारी ने अपने 30 सूत्री मांगों से अवगत कराया। इसमें पथ, बिजली, कोल्ड स्टोरेज, सामुदायिक भवन, बिजली के खंभे, गाय शेड आदि संबंधित मांगे शामिल हैं। उपायुक्त द्वारा उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK