- मौत की खबर सुनकर गांव में तीन दिन नहीं जला चूल्हा
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। 101 इंजीनियर रेजीमेंट में के जवान झिरगा लकड़ा की अहमदाबाद में बुधवार की रात मृत्यु हो गई। बताया गया कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई है। अहमदाबाद से उनके पार्थिव शरीर को प्लेन से रांची लाया गया। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को आर्मी गाड़ी से उनके पैतृक गांव गुमला जिले नवाडीह लाया गया।
मृतक आर्मी जवान की पत्नी अनीता लकड़ा, 10 वर्षीय पुत्री सृष्टि लकड़ा, 5 वर्षीय अयास लकड़ा, परिवार और परिजनों ने पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक का साला संजय उरांव ने बताया की आर्मी जवान झिरगा लकड़ा की अहमदाबाद में हार्ट अटैक से हुईं मौत की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है। तीन दिन से गांव में किसी के घर में चूल्हा नहीं जला है।
अंतिम संस्कार करते वक्त आर्मी जवान झिरगा लकड़ा के सम्मान में गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच, शस्त्र (संगीन) झुकाकर उन्हें सम्मान पूर्वक सलामी दी।,आर्मी जवान झिरगा लकड़ा के अन्तिम दर्शन के लिए उक्त आसपास के समस्त गांवों और क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK