शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात की, कई मांगों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

धनबाद। अजप्‍टा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार से मिला। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में महासचिव सियाराम सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उपकोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव, प्रेस प्रवक्ता प्रसेनजीत मुखर्जी एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

चर्चा में ग्रेड 3 में प्रोन्नति के लिए सूची एक दो दिन में एनआईसी पर प्रकाशित करने का आदेश संबंधित लिपिक को दिया गया। वर्ष, 2015 में नियुक्त शिक्षकों का एक वेतनवृद्धि विसंगति का पत्र जारी करने का आदेश दिया गया।

ग्रेड 4 में प्रोन्नति 2024-25 के लिए अनुमोदित सूची आरडीडीई के पास भेजा जा रहा है। कोरोना काल में सेवानिवृत हुए शिक्षकों को ग्रेड 4 में प्रोन्नति यथाशीघ्र देकर वेतन निर्धारित करने का आश्वासन दिया। प्रभावित लोगों को आवेदन कार्यालय में जमा करने की बात कही।

चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति तय समय सीमा के अंदर करने की मांग की गई। अंतर जिला स्थानांतरण में असाध्य रोगी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर हो रही है। असुविधा की जानकारी राज्य कार्यालय से जल्दी ठीक करा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *