झरिया राज में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झरिया राज +2 उ० वि० झरिया ने प्रतिभा सम्मान-2025 का आयोजन किया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य मो राहत हुसैन एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने विभिन्न संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले होनहारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इंटरमीडिएट कला संकाय में प्रथम सबा परवीन, द्वितीय पीयू रुद्रा, तृतीय रूमा चटर्जी, वाणिज्य संकाय में प्रथम कनक बर्णवाल, द्वितीय लखी कुमारी, तृतीय अतिका अनवर। विज्ञान संकाय में प्रथम खालिदा परवीन, द्वितीय नेमत फातिमा, तृतीय साईमा परवीन।

माध्यमिक में प्रथम सागर, द्वितीय लाइबा एवं शिवम, तृतीय लाली कुमारी एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विशेष आवश्यकता वाली एक छात्रा पम्मी कुमारी एवं उनके अभिभावकों को इंटरमीडिएट कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका एमिली बासु ने किया। विद्यालय के प्राचार्य परीक्षाफल का विस्तृत आंकड़ा प्रस्तुत कर अगले वर्ष और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये अभिभावकों से आवश्यक सहयोग एवं वांछित भूमिका पालन करने के लिए साग्रह प्रार्थना किये।

वरिष्ठ शिक्षिका डॉ कविता झा ने अपने उद्बोधन द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। समारोह के समापन में शिक्षक शंकर प्रसाद घोषाल ने सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *