- समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रांची जिला मलखंब संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
रांची। 15 दिवसीय रांची जिला मलखंब ग्रीष्मकालीन बालक बालिका मलखंब प्रशिक्षण शिविर का समापन 11 जून को हो गया। धुर्वा के सेक्टर 2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद् उच्च विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और रांची जिला मलखंब संघ ने किया था।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, बीएसपी विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, रांची जिला मलखंभ संघ के अध्यक्ष अजय झा, रांची जिला मलखंब संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मंच संचालन मलखंब की वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या कुमारी ने किया। धन्यवाद प्रशिक्षण शिविर संयोजक सह प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर श्रीकांत महतो, शुभम सिंह, निखिल कुमार मंगरू उरांव एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।
इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब एवं पिरामिड का निर्माण खिलाड़ियों के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक अजय झा सहायक प्रशिक्षक विवेक कुमार, दिव्या कुमारी ने नए-नए कौशल खिलाड़ियों को सिखाया। यह जानकारी रांची जिला संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK