अजप्टा के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के महासच‍िव अनिल कुमार खलखो की आकस्मिक मृत्‍यु, शोक

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्टा) के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के महासच‍िव अनिल कुमार खलखो की 9 जून को रिम्‍स, रांची में मृत्‍यु हो गई। वे राजकीय मध्य विद्यालय खत्री खटंगा बेड़ो-1 के सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी आकस्मिक मृत्‍यु पर शिक्षक सहित संघ के पदधारियों ने शोक जताया है।

उनके आकस्मिक मृत्‍यु की खबर मिलते ही बेड़ो में आज होने वाला गुरुगोष्ठी स्थगित कर दी गई। बेडो़ की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती शांति मुनी तिर्की, बीपीओ विकास भूषण, देव कुमार राम, लेखापाल आदिल हुसैन सहित सभी बीआरपी, सीआरपी एवं शिक्षा परियोजना के कर्मियों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने गहरी संवेदना जताते हुए उनकी मृत्‍यु पर शोक जताया। बीआरसी बेडो़ में एक शोक सभा भी आयोजित की गई।

उनका अंतिम संस्कार में इटकी के तुरगुरु कब्रिस्तान में किया गया। अंतिम संस्कार में संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्दर कुमार चौबे, राज्य प्रवक्ता राकेश कुमार, अजय कुमार, अजय ज्ञानी, सलीम सहाय तिग्गा, शंकर खलखो, अशोक मंगल, बेड़ो प्रखंंड के बीईईओ शांतिमुनि, विकास भूषण, कंचन टोप्पो, कल्याणी, अबीला तिर्की एवं अन्य कई सारे शिक्षक-शिक्षिकाएं और संघ के कई पदधारी मौजूद थे।

शोक व्यक्त करने वालों में अजाप्टा प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, दक्षिणी छोटानागपुर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पलामू जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, गढ़वा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, पलामू प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, गुमला महासचिव सुरंजन कुमार, धनबाद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड के अध्यक्ष अरुण कुमार नायक, सचिव मो ज़ुबैर अंसारी, संजय कुमार सिंह सहित अन्‍य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *