रांची। देव आदि देव महादेव बाबा भोलेनाथ का पावन श्रावण मास 11 जुलाई, 2025 से आरंभ हो रहा है। इस क्रम में श्री शंकर मंडल के बसंत मूंधड़ा के नेतृत्व में रांची, कोलकाता एवं सिलीगुड़ी से मिलाकर लगभग 50 कांवरियों का समूह 6 जुलाई को सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेगा। यह मंडल विगत 45 वर्षों से भी अधिक समय से कावड़ यात्रा के लिये जाता है।
सोमवार को उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल लेकर 11 जुलाई को जलार्पण करेंगे। इस 5 दिन की यात्रा में कावड़िया बाबा का ध्यान लगाते हुए भजन कीर्तन, अभिषेक एवं बोल बम का नारा लगाते हुए चलते हैं।
मनोज काबरा, मनोज पोद्दार, संदीप चितलांगिया, अनिल नारनौली, विकास अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अखिल पोद्दार, निखिल तनेजा, विकास काबरा, गौरव काबरा, प्रेम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शांति बगड़िया, कमल मोदी, शुभम, रोहन, सुनील चौधरी, विकाश लोहिया, मिलन, जय प्रकाश, कृष्णा, मोहित, ऋषभ बाबा को जलार्पण कर बाबा से सुख, शांति, समृद्धि की मनोकामना करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK