- तसर रेशम उद्योग पर केंद्रित संयुक्त समन्वय समिति (तसर) की बैठक
रांची। तसर रेशम उद्योग के समग्र विकास के उद्देश्य से संयुक्त समन्वय समिति की बैठक केरेबो-केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पिस्का नगड़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव पी. शिवकुमार ने की।
बैठक में शिवकुमार ने तसर रेशम उद्योग की वर्तमान स्थिति, संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य रेशम विभागों के अधिकारियों और संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद कर उद्योग के बहुआयामी विकास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। ट्रॉपिकल तसर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में उत्पादित ओक तसर के विकास पर भी विशेष जोर दिया गया।
सदस्य सचिव ने आश्वस्त किया कि तसर उद्योग के सशक्तिकरण के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड किसानों और राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। उन्होंने नवाचार, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक के दौरान निदेशक (सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची) डॉ. एनबी. चौधरी ने संस्थान द्वारा तसर रेशम उद्योग के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए लगभग 45 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक-डी डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया। धन्यवाद संयुक्त सचिव (केंद्रीय रेशम बोर्ड) डॉ नरेश बाबू ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK