रांची। गुरुनानक सेवक जत्था के पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 जून से श्री सहज पाठ की शुरुआत होगी। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा रोजाना सजाए जाने वाले दूसरे दीवान में सुबह नौ बजे श्री सहज पाठ साहिब की शुरुआत जत्था से होगी। इस पाठ का भोग श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन पांच नवंबर को संगत द्वारा इस उपलक्ष्य में पढ़े जाने वाले श्री सहज पाठों के साथ सामूहिक रूप से होगा।
जत्था के मनीष मिढ़ा ने बताया कि कल से पांच दिसम्बर तक यह पाठ जत्था के सदस्यों द्वारा ही पढ़ा जाएगा। सत्संग सभा के नरेश पपनेजा ने बताया कि सत्र 2025-27 के लिए गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, गुरुनानक भवन कमेटी और गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी का द्विवार्षिक चुनाव 22 जून को होगा।
मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक गुरुनानक भवन के हॉल में होगा। रात नौ बजे तक तीनों संस्थाओं के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी पूर्व पार्षद देवराज खत्री, डॉ अजय छाबड़ा, प्रकाश अरोड़ा और हरीश नागपाल द्वारा नामांकन की प्रकिया 15 जून से चालू कर दी गई है। कल नामांकन का अंतिम दिन है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 18 जून को प्रकाशित की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK