सारण जिला को मिला सड़क संपर्क का नया विस्तार

बिहार देश
Spread the love

मानपुर से गरखा तक सड़क निर्माण के लिए ₹81.47 करोड़ स्वीकृत

छपरा (सारण)। पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत मानपुर से गरखा तक 18.100 किमी लंबे पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कार्य हेतु ₹8147.58 लाख (81.47 करोड़ रुपए) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह सारण संसदीय क्षेत्र के अधोसंरचना विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सांसद राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों का परिणाम है।

सांसद राजीव प्रताप रुडी के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह पथ मानपुर (एन.एच.-19 के लेफ्ट आउट पोर्शन) से प्रारंभ होकर गरखा बाजार (एन.एच.-722 के लेफ्ट आउट पोर्शन) तक जाता है। इस मार्ग में भैरवपुर, मटिहान चौक, कमालपुर, मौल्वी बाजार, मिर्जापुर, रामगढ़ा, वसन्त बाजार, कुदरबाधा, चिन्तामनपुर, रामपुर, कदना बाजार, गुहम्मदपुर जैसे महत्वपूर्ण गांव और बाज़ार पड़ते हैं। चौड़ीकरण के बाद मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर होगी, जिससे आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज़ होगा।

इस योजना को सीआरआईएफ में सम्मिलित कराने हेतु सांसद राजीव प्रताप रूडी ने राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से लगातार संवाद, पत्राचार और व्यक्तिगत मुलाक़ातें कीं। उन्हीं के नेतृत्व एवं पहल से यह योजना स्वीकृत हो सकी है।

परियोजना के संदर्भ में श्री रुडी ने कहा कि पथ के उन भागों में जहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, वहां प्रभावी जल निकासी हेतु नाला निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे मार्ग की दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। इस पथ को निकट भविष्य में गरखा बाईपास से जोड़ा जाना है, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। यह पथ सोनपुर आयोजना क्षेत्र का भी अंग होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास योजनाओं के साथ इसका सीधा समन्वय स्थापित हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, गंगा नदी पर बनने वाले नए पुल के माध्यम से यह मार्ग दिघवारा बिंदु पर जुड़ने की दिशा में भी योजना बनाई गई है, जिससे इस पथ की पहुंच और महत्त्व और अधिक बढ़ जाएगा। यह परियोजना ना केवल क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाएगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj