- सैकड़ों ग्रामीण बच्चों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
रांची। समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने पतरा गोंदा कूटा टंगरा गांव में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून को किया। इसमें सैकड़ों ग्रामीण बच्चों ने शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था के ट्रस्टी आनंद केडिया, स्मिता केडिया, उमेश केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ चित्रकार कृष्णा प्रसाद, राजन मुंडा, आनंद सिंह, गौतम शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

मौके पर संस्था द्वारा बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर सहित कई शिक्षण सामग्रियों तथा बच्चों के बीच टोफी, बिस्किट एवं केक का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉली झा, आकाश झा, अजय महतो,सुशील लकड़ा सहित कई पर्यावरण प्रेमी ने सहयोग किया। यह जानकारी अमन ने दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर विंग में
- प्रथम – अमिका कुमारी
- द्वितीय – सूचित कुमार
- तृतीय – अनुष्का पाठक
सीनियर विंग
- प्रथम – आन्या कुमारी झा
- द्वितीय – ओम कुमार
- तृतीय – सौम्या कुमारी
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK