रांची। झारखंड की पत्रकारिता में लंबे समय तक सक्रिय और प्रतिष्ठित पत्रकार नवीन मिश्र का बुधवार देर शाम निधन हो गया। वे आउटलुक पत्रिका के झारखंड प्रतिनिधि थे और इससे पहले दैनिक जागरण में करीब 20 वर्षों तक तथा रांची एक्सप्रेस में 10 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके थे। नवीन मिश्र रांची की पत्रकारिता में अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के लिए जाने जाते थे।
4 फरवरी 2025 को रांची प्रेस क्लब के पास वे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिससे उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा था, जहां दो बार सर्जरी भी की गई। लंबे इलाज के बाद बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे रांची प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां पत्रकारों को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नवीन मिश्र के निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। रांची प्रेस क्लब समेत राज्यभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj