Ranchi: नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस से भिड़े छात्र, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर रांची जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर से आ रही है, जहां नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण पुलिस ने दखलदिहानी को रोक दिया है और छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे। लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिस वजह से पुलिस को दखलदिहानी रोकना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, बिशु उरांव नाम का व्यक्ति हॉस्टल की जमीन पर दावेदारी कर रहा था। इसको लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था, जहां से  कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है और जिला प्रशासन को दखलदिहानी दिलाने का आदेश दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *