रांची समर्पण शाखा ने किया रक्तदान कैंप का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में रक्तदान पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन पुष्प विहार, गणपति अपार्टमेंट में किया गया। शिविर में 16 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया।

रक्तदान संयोजिका पायल जैन और कोमल पोद्दार, रक्तदान पखवाड़ा संयोजिका रोजी खंडेलवाल ने पूरे कार्यक्रम को लाइनअप किया। इसमें सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रक्तदान के महत्व को समझाया। रक्तदाताओं को संस्था की तरफ़ से सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही सबको जूस और फल भी दिया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल,  शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, पिंकी शर्मा, वेदिका सिंघानिया, चंद्रकला और अन्य सदस्य मौजूद थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK