रांची के 25 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 121 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रांची पुलिस ने राजधानी रांची के 25 थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर फरार चल रहे 121 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 25 थाना क्षेत्रों में 12 जून से लेकर 13 जून तक अभियान चलाया।

इस अभियान को लेकर 60 टीमें बनायी गयीं, जिसमें 216 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। इन टीमों ने 181 ठिकानों पर छापेमारी कर 121 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह कार्रवाई रांची में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *