14 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कतरी का शेर खान गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • रायडीह पुलिस ने भेजा जेल

सुंदरम केशरी

गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेर खान उर्फ शेरू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर और उसकी यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। मंगलवार की शाम मांझाटोली के पास चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से मांझाटोली पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया। मांझाटोली बैरियर बगीचा के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर शेर खान के पैंट की दाहिनी पॉकेट से प्लास्टिक के एक पाउच में लिपटी हुई 14 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली, जिसका वजन लगभग 3 ग्राम था। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह यह ब्राउन शुगर बेचने के इरादे से छत्तीसगढ़ के लोदाम से गुमला की ओर ला रहा था।

रायडीह थाना में सर्किल के एसडीपीओ ललित मीणा ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपने कई सहयोगियों के नाम का खुलासा किया है। पुलिस इन नामों को गुप्त रखकर उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है।

इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित मीणा, पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र राम, रायडीह थाना प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, सहायक निरीक्षक विनय कुमार साव, सुनिल रविदास, सशस्त्र बल के कौशल कुमार सिंह और दीपक कुमार प्रमाणिक शामिल थे। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK