
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना पुलिस अवर निरीक्षक जुली टुडू और पुलिस बल ने लमारी गांव निवासी फरार अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक स्थान पर इश्तिहार चिपकाया। न्यायालय के निर्देश पर इसे चिपकाया गया है।
जूली टुडू ने बताया कि थाना कांड (संख्या 144/ 21, दिनांक 10 नवंबर 2021) के प्राथमिक अभियुक्त अशोक पासवान (पिता-गुदाड़ी पासवान, ग्राम लमारी) के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को उपस्थित ग्रामीण शिवकुमार राम, मोहन रजवार एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में प्राथमिकी अभियुक्त अशोक पासवान के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत तामिला कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अशोक पासवान के घर के साथ-साथ गांव के सार्वजनिक स्थल पर भी इश्तिहार चिपकाया गया है। इस दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK