- अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है योग : पोस्टमास्टर जनरल
अहमदाबाद। डाक विभाग ने उत्तर गुजरात एवं सौराष्ट्र-कच्छ परिक्षेत्र के विभिन्न मंडलों व डाकघरों में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इसमें डाककर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों और सामुदायिक सहभागिता भी रही। योग दिवस-2025 की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास करने और इसे अपनी नियमित जीवन शैली में जोड़ने पर जोर दिया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि योग वस्तुत: अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है। ‘योग: कर्मसु कौशलम्’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य और विलक्षण धरोहर को वैश्विक स्तर पर अपनाया गया है। आज के भौतिकवादी युग में योग न केवल निरोग रहने का साधन है, बल्कि मानवता के संरक्षण का प्रबल अवलंबन भी है।
श्री यादव ने कहा कि यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक सभी पहलुओं पर काम करता है। इस ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को ”एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम को समर्पित कर इसे चरितार्थ भी किया गया है।
क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सरदार पटेल नेशनल मेमोरियल, शाहीबाग, अहमदाबाद में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहायक निदेशक वी. एम वोहरा ने कहा कि, योग न सिर्फ हमें नकारात्मकता से दूर रखता है अपितु हमारे मनोमस्तिष्क में अच्छे विचारों का निर्माण भी करता है।
सहायक निदेशक रितुल गांधी और एम.एम शेख ने कहा कि योग को अपनाकर हम सभी स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। योग प्रशिक्षक श्रीमती रिंकु आचार्य और रीमा राउलजी, अहमदाबाद जीपीओ ने इस अवसर पर योगा प्रोटोकाल के तहत विभिन्न आसनों की महत्ता बताते हुए योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक जिनेश पटेल, रौनक शाह, भाविन प्रजापति, डाक निरीक्षक योगेंद्र राठौड़, लेखाधिकारी राम स्वरुप मांगवा, रवि रावत, तारा चंद कुमावत सहित तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने योगाभ्यास कर नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK