- क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य ने उठाई निरीक्षण की मांग
रांची। मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सीसीएल के उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र स्थित कंपनी के क्वार्टर का प्लास्टर गिर गया। इससे घर वाले बाल-बाल बच गए। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (एन.के.) के सचिव सह क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य सुनील कुमार सिंह ने मरम्मत की गई आवासों के निरीक्षण की मांग की है। इस बाबत उन्होंने अमला अधिकारी (असैनिक) को पत्र लिखा है।
श्री सिंह ने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त विषय पर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं। काफी अनुनय-विनय के बाद आवासों की मरम्मत हुई। मगर दो दिन की वर्षा में कार्य की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। यह स्थिति काफी गंभीर है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, ताकि काम की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
श्री सिंह के मुताबिक मल्टी स्टोरी सेन्ट्रल कालोनी में लेखापाल अभिषेक गुप्ता का आवास बी-245 है। इस आवास की मरम्मत अभी-अभी ओवरसियर विश्वजीत की देखरेख में हुई। क्वार्टर की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस घटना में इनकी माता बाल-बाल बची। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं।
ज्ञात हो कि इस बिल्डिंग में काफी दिनों से रिपेयरिंग चल रही है। कामगारों का कहना है कि इस तरह के माहौल में कैसे काम किया जा रहा है। इससे सभी डरे हुए हैं। यह सिविल विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK