- एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना सदर थाना स्थित टोटाम्बी ग्राम के समीप घटी।
जानकारी के मुताबिक गुमला सदर थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र साहू, बहन दामाद राजकिशोर साहू और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति शिवपूजन साहू एक बाइक से लोहरदगा के लोकबुटी ग्राम से एक शादी समारोह में गए थे। शादी में शामिल होकर देर रात वापस अपने घर खरका ग्राम लौट रहे थे।
इस क्रम में गुमला सदर थाना क्षेत्र के टोटाम्बी ग्राम के समक्ष विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की सुरेंद्र साहू और राजकिशोर साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि शिवपूजन साहू गंभीर रूप से घायल हो गयें।
जानकारी मिलते ही सदर थाना एस.आई. विनय कुमार महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद उक्त दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
गंभीर रूप से घायल शिवपूजन साहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया।
मृतक सुरेंद्र साहू के भाई राजेंद्र साहू ने बताया कि उक्त पिकअप वैन मालिक और चालक के विरुद्ध गुमला सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK