- जिनका आधार लिंक बैंक खाता से नहीं हुआ है, उनका भी लिंक कराने के निर्देश
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचन्द ने आज सामाजिक सुरक्षा विभाग की बैठक शुक्रवार को की। इसमें उपायुक्त ने केन्द्र संपोषित और राज्य संपोषित पेंशन योजनाओं में लाभुक की अहर्ता और उसे दी जाने वाली राशि से संबंधित जानकारी ली। इसमें सहायक निदेशक (समाजिक सुरक्षा) ने बताया कि लाभुकों को फंड की उपलब्धता के अनुसार चिन्हित माह की पेंशन भेजी जा चुकी है।
उपायुक्त ने महिला लाभुकों को चिन्हित करते हुए राज्य सरकार के आदेश के बाद पोर्टल खुलने पर उन्हे मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया। राज्य संचालित पेंशन योजनाओं में स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पंेशन योजना, एच0आई0भी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना की समीक्षा की गई। केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना शामिल है।
उपायुक्त ने लोहरदगा जिले में मंईयां सम्मान योजना में लाभुको का सत्यापन, अयोग्य पाये लाभुक समेत अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की। इसमें पाया गया कि कई लाभुकों का आधार नंबर उनके बैंक खाता से लिंक नहीं हो पाया है, जिसका कारण लाभुक का आधार इनेक्टिव होना बताया गया।
डीपीओ यूआईडी को आधार एक्टीव कराने के लिए सभी संबंधित लाभुको के पंचायतों में मुखिया से समन्वय बनाते हुए आधार अपडेशन का शिविर आयोजित करने और बैंक से समन्वय बनाते हुए बैंक खाता को आधार नम्बर से लिंक कराने का निर्देश दिया। शिविर की तिथियां तय कर इसकी जानकारी मुखिया को सूचित करने का निर्देश दिया गया, ताकि इसकी सूचना प्रत्येक लाभुक और ग्रामीणों को हो जाय।
सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों के लंबित भौतिक सत्यापन की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि लाभुको का सत्यापन ध्यानपूर्वक किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो।
आज की बैठक में सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, डीपीओ यूआईडी देवप्रकाश विक्की, उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK