धान व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट, रांची रेफर

झारखंड अपराध
Spread the love

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत क़ासिर साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने एक धान व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी गुमला के करौंदी निवासी राजकुमार गुप्ता को गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक घायल खतरे से बाहर हैं।

घटना दोपहर की बताई जा रही है, जब राजकुमार गुप्ता साप्ताहिक बाजार में अपनी धान की दुकान लगाकर बैठे थे। इसी दौरान अपराधी आए और रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। जब व्यापारी ने इसका विरोध किया, तब अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। पैसों वाला थैला लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे लोगों से पूछता कर रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK