स्वामी सत्यानंद योग पर आधारित पांच दिवसीय शिविर का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वामी सत्यानंद योग पर आधारित पांच दिवसीय योग शिविर, योग मित्र मंडल एवं डिवाइन योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 1 जून से 5 जून 2025 तक डिवाइन योगा एकेडमी सेंटर में आयोजित किया गया। शिविर के समापन सत्र का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद ने किया।

स्वामी भावेशानंद ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने की जरूरत है। शिविर में सत्यानंद योग पर आधारित योग की विभिन्न आयामों को कराया गया। इसमें आसन, प्राणायाम, शवासन, योग निद्रा, ध्यान आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

डिवाइन योगा एकेडमी केंद्र की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने शिविर को संचालित किया। शिविर में लगभग सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। लोगों ने कहा कि शिविर में हमें कई तरह के नई जानकारियां मिली। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।

समापन सत्र में योग मित्र मंडल रांची के रामकुमार कटारिया (अध्यक्ष, योग मित्र मंडल), श्रीमती निर्मल कटारिया (को-ऑर्डिनेटर, योग मित्र मंडल), सांस्कृतिक सचिव अभिषेक आनंद और श्रीमती रोशनी रेखा (को-ऑर्डिनेटर, डिवाइन योगा एकेडमी) के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK