संगठित और शक्तिशाली हिंदू करेगा राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा : अंबरीश सिंह

झारखंड
Spread the love

  • विश्व हिंदू परिषद शिक्षा वर्ग और बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद शिक्षा वर्ग और बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। यह विगत 27 मई से शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहा था। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर, प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र, विजय महामंत्र एवं बजरंग दल की प्रार्थना के साथ  किया। इस अवसर पर बजरंग दल द्वारा योग, दंड, नियुद्ध बाधा पार करना सहित कई अन्य शारीरिक क्रियाकलापों  का प्रदर्शन मंच के समक्ष किया गया।

समारोह के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीश सिंह ने कहा विश्व हिंदू परिषद हिंदव : सोदरा सर्वे का भाव लेकर संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। हिंदुत्व का चिंतन सर्वे भवंतु सुखिन : सर्वे संतु निरामया एवं वसुधैव कुटुंबकम है। अन्य संप्रदायों में  केवल उनका धर्म बढ़े और विश्व में उनका धर्म ही रहे, इस उद्देश्य को लेकर कार्य होते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के दुष्प्रभाव से देश में जातियां बनी, परंतु हिंदू धर्म की विशेषता है कि चारों धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, बावन शक्तिपीठों में कोई जाति नहीं केवल हिंदू दिखाई पड़ते हैं। प्रयागराज में हुए महाकुंभ के माध्यम से संपूर्ण विश्व ने जातिगत भेदभाव, अस्पृश्यता, छुआछूत के मिथ्या आरोपों को मिटते और संपूर्ण हिंदू समाज की एकता एवं राष्ट्र की अखंडता का दृश्य देखा।

इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षित परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता राष्ट्र, धर्म एवं समाज के उत्थान के लिए हर कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं। संगठित एवं शक्तिशाली हिंदू समाज द्वारा देश धर्म के विरोधीयों को परास्त कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना ही हमारा उद्देश्य है।

स्वागत उद्बोधन प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने किया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने अपनी प्रस्तावना में प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित संख्यात्मक जानकारी दी।  प्रशिक्षण कार्यों एवं प्रशिक्षण के निमित्त केंद्र, क्षेत्र एवं प्रांत पदधारियों के वर्गप्रवास का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो और धन्यवाद वर्ग के सर्वव्यवस्था प्रमुख एवं लोहरदगा जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने किया।

समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, वर्गाधिकारी बलदेवायार्य, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री राम नरेश सिंह एवं मनोज पोद्दार, मार्गदर्शक मंडल प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, कल्याण आश्रम के केंद्रीय पदाधिकारी कृपा प्रसाद सिंह, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक जनार्दन पांडे, प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार, प्रांत गोरक्षा सह प्रमुख दीपक ठाकुर मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, गुमला विभाग मंत्री केशव चंद्र साय, अनूप यादव, महेंद्र नाथ, राजेश दुबे, लोहरदगा जिला मंत्री रंजीत साहू, गुमला जिला मंत्री मनीष बाबू, द्वारिका तिवारी, अमर प्रसाद, कैलाश केशरी, डॉ जे.एन. दास, भुनेश्वर साव, आनंद कुमार, राजेश महतो, सुनील अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महेंद्र महतो भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK