स्वर्णरेखा और हरमू नदी के दोनों ओर बनेगा वन वे फोर लेन फ्लाई ओवर

झारखंड
Spread the love

  • कार्तिक उरांव चैक से एलपीएन शाहदेव चैक तक फ्लाई ओवर की निविदा शीघ्र
  • हि‍नू ढलान से स्वर्णरेखा नदी के दोनो किनारों पर जगन्नाथपुर तक फ्लाई ओवर
  • मुक्ति धाम से रेडिसन ब्लू होटल तक हरमू नदी के दोनों किनारे भी फ्लाई ओवर

रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने राजधानी रांची को सजारना एवं सवारना चाहते है। साथ ही सुलभ यातायात भी प्रदान करना चाहते है। इसके लिए उन्होंने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को परियोजनाएं बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परामर्शी एजेंसियो और पथ निर्माण विभाग के फील्ड सर्वे डिवीजन एडवांस प्लानिंग सीडीओ ने योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है।

इन योजनाओं के खाका के प्रारूप का जीवंत थ्री डी प्रस्तुतिकरण प्रधान सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वुधवार को प्रधान साचिव के कार्यालय कक्ष में प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रधान सचिव ने योजनाओं का डीपीआर जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें हरमू फ्लाई ओवर का डीपीआर तैयार है जल्द ही निविदा निकाली जायेगी।

अरगोड़ा- कटहल मोड- चापू टोली फ्लाई ओवर

यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चैक से कटहल मोड़ होते हुये चापू टोली तक लगभग 1.75 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। फ्लाई ओवर की चौड़ाई 10 मीटर होगी। पहले से नीचे जा रही सड़क को भी 7 मीटर चौड़ा किया जायेगा। इससे इस मार्ग पर दोहरी सुविधा मिल जायेगी। सड़क के दोनों तरफ ड्रेन, यूटिलीटी डक्ट रहेगा। नीचे की सड़क का सौदंर्यीकरण किया जायेगा। साथ ही, उपर फ्लाईओवर पर पूरी तरह प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। दोनों किनारों पर न्वायज कैरियर (रेलिंग) भी रहेगा।

हरमू फ्लाई ओवर (कार्तिक उरांव चौक से एलपीएन शाहदेव चौक)

इस फ्लाई ओवर की सभी जरूरतें पूरी कर ली गयी है। इसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर होगी। यह फ्लाई ओवर एक साइड से कार्तिक उरांव चौक से शुरू होगा जो विशाल मेगा मार्ट तक जायेगा। सहजानंद चैक से रातू रोड जाने वाले इस फ्लाईओवर से विशाल मेगा मार्ट से उतर कर नीचे की सड़क से जायेंगे। विशाल मेगा मार्ट से कांके रोड जाने वाले भी नीचे वाली सड़क का ही प्रयोग करेंगे।

हालांकि कांके एलपीएन शाहदेव चौक से कार्तिक उरांव चौक तक वन वे सीधा फ्लाई ओवर आयेगा। इस फ्लाई ओवर के नीचे वाले मार्ग पर बिजली , टेलीफोन के तार एवं केबल सभी अंडरग्राउंड रहेंगे। इस योजना में यूटिलीटी डक्ट, ड्रेन, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण शामिल है। दोनों ओर फ्लाई ओवर की चौडाई 8.50 एवं 8.50 मीटर होगी। एलपीएन शाहदेव चौक से भी दोनों ओर से चढ़ने की सुविधा रहेगी।

करमटोली-साइंस सिटी फ्लाई ओवर, आगे रिंग रोड तक फोरलेन

राजधानी को व्यस्त यातायात से मुक्त कराने के लिए करमटोली चौक से मोरहाबादी होते हुए साइंस सिटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जायेगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इस फ्लाईओवर की चौड़ाई उपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चौड़ाई 10 मीटर होगी। साइंस सिटी के आगे रिंग रोड तक फोर लेन सड़क बनायी जायेगी। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर से अधिक है।

स्वर्णरेखा नदी के दोनो किनारो पर वन वे फ्लाईओवर

रीवर फ्रंट साइड डेवलपमेंट के तहत हरमू और स्वर्णरेखा नदी का विकास एवं सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। नदी पूरी तरह से खुली रहेगी। नदी के किनारे की जमीन का उपयोग किया जायेगा। नदी के दोनों किनारों पर आकर्षक पौधे लगाये जायेंगे। लाइट भी लगेगी। हि‍नू ढलान के पास होटल एमराल्ड के पास गोलंबर बनेगा।

उसी गोलंबर से दाहिनी ओर मेकन रोड गार्डेन, डीपीएस के पीछे जगन्नाथपुर मंदिर तक दोनो ओर फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन पर आरओबी भी बनाया जायेगा। फिर यह फ्लाईओवर नया सराय जाने वाले रास्ते को जोड़ेगा, जो रिंग रोड में तक जाता हैं। इस योजना की लंबाई लगभग 8 किलोमीटर होगी।

मुक्तिधाम हरमू – रेडिसन ब्लू तक दोंनो किनारों पर वन वे फ्लाईओवर

कडरू एवं अशोक नगर को यातायात के दबाव से मुक्त करने के लिए हरमू मुक्तिधाम से हरमू नदी के दोनो किनारों पर एलिवेटेड अप डाउन वन वे फ्लाईओवर बनेगा। इसकी प्राथमिक डिजायन की प्रस्तुतिकरण की गयी। इसकी लंबाई 2.2 किलोमीटर होगी। नदी के किनारे सौंदर्यीकरण का काम भी होगा। पूरी प्रकाश की व्यवस्था रहेगी।

पथ निर्माण विभाग के एफएसडी के अधीक्षण अभियंता विजय रंजन कुमार, कार्यपालक अभियंता मनोज चैधरी एवं आकाश कुमार बादल और डिजाइन कंसलटेंट के निदेशक सुधीर कुमार ने प्रस्तुतिकरण की।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK