NTPC : बिरहोर टोला में स्कूली बच्चों को दिए जूते, लगाए 250 पौधे

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के तत्वावधान में 14 जून, 2025 को बिरहोर टोला में सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिरहोर स्कूली बच्चों के बीच जूता वितरण किया गया। पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय के छात्रों को उनकी उम्र एवं जरूरत के अनुसार जूते दिए गए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस-2025 की श्रृंखला में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। परियोजना ने बिरहोर टोला के मुख्य परिवहन मार्ग के दोनों ओर 250 पौधों का रोपण किया। इसका उद्देश्य बिरहोर टोला के चारों ओर एक प्राकृतिक हरित परिधि तैयार करना है।

कंपनी के मुताबिक यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना द्वारा उठाए गए इस प्रकार के प्रयास स्थानीय समुदाय के सतत विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सहयोग प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में चट्टी बरियातु के मुखिया झरीलाल महतो, अपर महाप्रबंधक विजय किशोर, नीलमाधव स्वैन, यतीश कुमार, उप महाप्रबंधक अशोक कुमार और बी नवीन कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *