
थाईलेंड। अब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 को थाईलैंड में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान ने सुबह 9:30 बजे फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए वापस थाई द्वीप पर उतर गया। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक AI 379 ने आज सुबह 9:30 बजे फुकेत से उड़ान भरी थी, लेकिन बीच में एक बम धमकी का संदिग्ध सन्देश प्राप्त होने पर विमान को अंडमान सागर में एक चक्कर लगाने के बाद वापस फुकेत एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी।
विमान में कुल 156 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से निकाला गया। विमान स्थल पर पहुंचते ही स्पेशल सुरक्षा दल द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। मौके पर मौजूद Airports of Thailand (AOT) ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा मानक के अनुसार ही कार्रवाई की गई।
इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली कि धमकी वास्तविक थी या फर्जी, और अब तक किसी विस्फोटक का पता नहीं चला है।
इस घटना के ठीक एक दिन पहले अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक एयरबस क्रैश हो गया था, जिसमें 240 से अधिक लोग मारे गए थे। कुछ विश्लेषक इन घटनाओं के बीच सहानुभूतिपूर्ण संवेदनाओं की भी चर्चा कर रहे हैं ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK