सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र तन्मय राज ने ओपन झारखंड राज्य अंडर-15 वर्ग कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र कुश्ती संघ 20 से 22 जून, 2025 तक नागपुर में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।
प्राचार्या किरण यादव ने तन्मय की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करना आसान नहीं होता। श्रेष्ठ से श्रेष्ठ के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में अपनी कड़ी मेहनत, त्याग, अनुशासन, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और विश्वास के माध्यम से इसने यह उपलब्धि अर्जित किया है। तन्मय की सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष व्याप्त है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK