- पौधरोपण महोत्सव एवं बाल संवाद कार्यक्रम में भाग लिया
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिशुनपुर प्रखंड स्थित ज्ञान निकेतन विद्यालय परिसर में विकास भारती संस्था के पौधरोपण महोत्सव एवं बाल संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के सतत विकास की आधारशिला है। समाज के हर वर्ग को इस दिशा में सजगता और गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी भारत का भविष्य हैं। नियमित रूप से पढ़ाई करें, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें। यही मार्ग आपको तरक्की की ओर ले जाएगा।
राज्यपाल ने पद्मश्री अशोक भगत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास समाज के लिए अत्यंत आवश्यक, अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विकास भारती संस्था द्वारा शिक्षा, स्वावलंबन और जनजातीय उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि अगली बार जब वे यहाँ आएँगे, तो बच्चों के साथ भोजन करेंगे। राज्यपाल ने विकास भारती बिशुनपुर की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK