- तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 210वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन रविवार को किया गया। आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद डुंगरमल अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल ने अपनी पोती सान्वी एवं मेहल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12.30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स आदि का वितरण किया गया।
भजन-संध्या कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की गंगा बहाई। श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आए। श्रद्धालु भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्रमुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन कुमार पोद्दार, अजय राय, मनीष सोनी, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, आशीष कुमार, सूरज कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK