- अकादमी के मालिक से मिले लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव चंडीगढ़ प्रवास के दौरान आई लीग फुटबॉल क्लब, मिनर्वा फुटबॉल अकादमी के मालिक और अंडर 19 इंडिया टीम के खिलाड़ी रंजीत बजाज से मिले। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा साहित झारखंड में फुटबॉल और खिलाड़ियों के विकास की बात की।
बातचीत में रंजीत बजाज ने कहा कि झारखंड में फुटबॉल की असीम संभावना है। वहां के युवाओं में फुटबॉल के प्रति अलग ही जुनून है। खिलाड़ियों को सिर्फ मार्गदर्शन और एक अच्छी सुविधा देने की जरूरत है। रंजीत बजाज ने कहा कि अभी हमारे पास झारखंड के दो खिलाड़ी हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोमा उरांव ने उन्हें लोहरदगा आने का निमंत्रण दिया। इसको सहर्ष स्वीकार किया। बहुत ही जल्द झारखंड के लोहरदगा, रांची जिला में मिनर्वा फुटबॉल क्लब के लिये चयन ट्रायल रखा जायेगा। लोहरदगा जिले के खिलाड़ी साहित झारखंड के खिलाड़ियों को मिनर्वा जैसा क्लबों में खेलने का मौका मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK