उपायुक्त से प्रोन्‍नति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की शिक्षक संघ के सदस्‍यों ने

झारखंड
Spread the love

पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने उपायुक्त समीरा एस और जिला शिक्षा अधीक्षक से उनके कार्यालय में 17 जून को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उपायुक्त से गुणात्मक शिक्षा के संवर्द्धन पर गहन चर्चा की गई।

बताया गया कि शिक्षक सदैव विपरीत परिस्थितियों में काम करते आ रहे हैं। सीमित संसाधनों में पठन पाठन कार्य कर रहे हैं। आठवीं बोर्ड परीक्षाफल, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा, मेधाछात्रवृति परीक्षाओं में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। शिक्षकों की घोर कमी के बीच मि‍ड डे मील व अन्य विभागीय रिपोर्टिंग में पलामू ने पूरे राज्य में नजीर पेश किया है।

त्रासदी यह है कि इस जिले में पद रिक्तता के सापेक्ष में विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति लंबित है। ग्रेड फोर के लिये संघ सदैव प्रयासरत रहा है। पूर्व में भी तत्कालीन उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया था। वरीयता सूची जिला शिक्षा स्थापना समिति से अनुमोदित है, लेकिन यथेष्ट परिणाम नहीं आया है।

सभी बातों को सुनने के बाद उपायुक्त ने कहा कि बीते दिनों 13 जून ’25 को संपन्न ‘दिशा’ की बैठक में हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने इस मामले को उठाया था। इसके आलोक में आवश्यक दिशा निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया है। कुछ ही दिनों में इसपर कार्रवाई होगी। ग्रेड फोर में प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा।

तदुपरांत जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिला शिक्षक अधीक्षक से भेंट की। ग्रेड फोर के अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि ग्रेड फोर की प्रोन्नति अंतिम चरण में है। सकारात्मक परिणाम बस चंद दिनों में दृष्टिगोचर हो जायेगा। इस कार्य में उपायुक्त, जिला विकास आयुक्त का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

शिष्टमंडल में अजाप्टा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, नंद किशोर राम, संगठन मंत्री राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव विनय मांझी, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष मो जुबैर अंसारी, पाटन प्रखंड अध्यक्ष प्रियेश कुमार प्रियेश, अमित कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *