गणपतलाल चौरसिया
गुमला। मॉनसून में खाद्य जनित बीमारियों की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर 25 जून, 2025 को गुमला शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया।
यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला), राजीव नीरज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी गुमला एवं जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार वंदना स्मिता होरो के नेतृत्व में संचालित हुआ। इसमें शहर के प्रमुख रेस्तरां, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में चूल्हनी रेस्तरां, फंड एंड फूड, होटल राज, मंत्री स्टोर, शांति ढाबा, जयसवाल ढाबा, फूड वेली ढाबा, मनोज ढाबा, कृष्णा लाइन होटल, फैमिली रेस्तरां, प्रकाश होटल, होटल सबेकर और हिंदुस्तान होटल सहित कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण पद्धति, निर्माण प्रक्रिया तथा स्वच्छता की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से दही, मैदा, चाऊमीन, सेवई एवं पनीर आदि खाद्य सामग्रियों के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर एफएसएसएआई मानकों के उल्लंघन, स्वच्छता में लापरवाही एवं भंडारण की अव्यवस्था पाई गई, जिसपर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
अधिकारियों द्वारा सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि मानसून के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण एवं निर्माण प्रक्रियाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा भविष्य में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अधिकारियों द्वारा सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि मॉनसून के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण एवं निर्माण प्रक्रियाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा भविष्य में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इन पर जुर्माना
- चूल्हनी रेस्टोरेंट – ₹10,000
- फंड एंड फूड – ₹5,000
- जयसवाल ढाबा – ₹5,000
- फूड वेली ढाबा – ₹2,000
इन्हें नोटिस दिया गया
- कृष्णा लाइन होटल
- शांति ढाबा
- मनोज ढाबा
- होटल राज
- फैमिली रेस्टोरेंट
- होटल सबेकर
- हिंदुस्तान होटल
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK