
रांची। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। झारखंड में कल (शुक्रवार) से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। झारखंड के 8 जिलों में मेघ गर्जन और आंधी चलने और वज्रपात की आशंका है। रांची स्थित मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी बताया है कि रांची के अलावा रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद जिले में मेघ गरजेंगे। आंधी चलेगी। वज्रपात भी होने की संभावना है।
जानें क्या है चेतावनी
झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि राज्य के पूर्वी भाग (उत्तरी भाग को छोड़कर) कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (30 से 40 किलोमीटरह की रफ्तार से) चलेगा।
तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है। इसलिए सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। खराब मौसम में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि अब झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj