Jharkhand Weather : 18 जून से होगी बहुत भारी बारिश, चेक करें अपना जिला

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कई जगहों पर 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात की भी आशंका

Jharkhand Weather : रांची। बीते 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्‍के दर्जे की बारिश हुई। राज्‍य के कई जिलों में 18 जून से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 16 जून को दी।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 17 जून से राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 17 से 21 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 17 जून को दक्षिण एवं मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम एवं उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश संभव

  • केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।
  • केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *