Jharkhand Weather : रांची। बीते कुछ दिन झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त भी हो गया है। बारिश का सिलसिला रविवार को कुछ जगहों पर थमा। कल यानी 23 जून से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 22 जून को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेलिसयस की गिरावट हो सकती है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 जून को राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 24 से 27 जून तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 23 से 26 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है।
यहां होगी भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 24 और 25 जून को राज्य दक्षिण-पश्चिम भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK