Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। बीते 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जगहों पर बारिश हुई। कई जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हुई। कल यानी 30 जून को कई जिलों के रेड और कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 29 जून को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 30 जून से 5 जुलाई तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 30 जून से 3 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
यहां के लिए ऑरेंट अलर्ट
केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों के लिए ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।
यहां के लिए येलो अलर्ट
केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्य के दक्षिण-पूर्वी, मध्य और उत्तरी-पश्चिमी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
यहां के लिए रेड अलर्ट
केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और इसके निकटवर्ती उत्तरी भागों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK