Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। बीते 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जगहों पर बारिश हुई। कल यानी 26 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 25 जून को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 से 29 जून तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 30 जून और 1 जुलाई को राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 26 से 29 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
यहां भारी होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 जून को राज्य के दक्षिण एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर लोहरदगा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 27 जून को राज्य दक्षिण एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 28 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 29 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और इसके निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।
यहां बहुत भारी बारिश होगी
केंद्र के अनुसार 26 जून को राज्य दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK