Jharkhand Weather : कल से लगातार 5 दिन भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून सामान्‍य है। राज्‍य में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा रही है। कल यानी 1 जुलाई से लगातार 5 दिन भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 29 जून को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 2 और 3 जुलाई को राज्‍य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 4 से 6 जुलाई तक राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 1 से 4 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

यहां होगी भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 2 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 3 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 4 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK