Jharkhand: गिरिडीह जेल में छापेमारी, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर आई है, जहां केंद्रीय कारा गिरिडीह में डीसी-एसपी के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात छापेमारी की गयी।

इस अभियान में पुलिस पदाधिकारियों के साथ 123 पुलिस जवान शामिल थे। छापेमारी दो घंटे तक चली, जिसमें पुरुषों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड और महिलाओं का वार्ड खंगाला गया। 

टीम रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जेल परिसर में पहुंची और अलग-अलग दलों में बांटकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुरुष कैदियों के वार्ड की तलाशी पुरुष अधिकारी और जवानों ने ली, जबकि महिला अधिकारियों और महिला जवानों ने महिला वार्ड की गहन तलाशी ली। 

पूरे तलाशी अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, हालांकि थोड़ी मात्रा में तंबाकू बरामद की गयी। अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj