जमशेदपुर। झारखंड में मॉनसून ने दमदार एंट्री की है। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह आफत भी साबित हो रही है। बारिश के बीच वज्रपात से कई लोगों ने अपनी जान गवां दी।
इधर मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश और संभावित जलभराव की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए निर्णय लिया है कि आज (18 जून 2025) पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए है, जहां जलभराव और बारिश के चलते विद्यालय पहुंचने में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।
वे विद्यालय जिनमें कक्षा 1 से 8 के साथ-साथ उच्च कक्षाएं भी संचालित होती हैं, वहां केवल कक्षा 1 से 8 की पढ़ाई आज स्थगित रहेगी। उच्च कक्षाओं का संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। वर्षा और जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj