चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल से दुखद खबर आई है, जहां नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के एक एएसआई की मौत हो गयी।
इस दर्दनाक घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च अभियान में जुट गये। शहीद जवान सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी बम विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 134 बटालियन के एएसआई घायल हो गए। घटना का सूचना मिलते ही घायल जवान को तुरंत राउरकेला भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाबत बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। शनिवार को झारखंड और ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चल रहा है।
इसी दौरान 14 जून को झारखंड और ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों ने राउरकेला के के बोंलाग थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के उद्देश्य से पहले ही जंगल में आईईडी बम लगा दिया था। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गये।
जानकारी के अनुसार आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। साथ ही तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है। इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि इस हमले के पीछे नक्सलियों की साजिश को लेकर जांच की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj